खुर्जा (भारत पुष्प) सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर के ग्राम अरनिया खुर्द के ग्राम पंचायत पर चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में पर्यावरण संरक्षण संबंधी अनेक गतिविधियां आयोजित हुई।  शिविर का आरम्भ में स्वयंसेविका छवि और संजना ने राष्ट्रीय सेवा योजना के  लक्ष्य गीत “उठें समाज के लिये उठें-उठें” प्रस्तुत कर कर किया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं में पंचायत घर पर लगे पौधों के गमले बनाए और उनमें पानी दिया। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें छवि जादौन, नेहा, रितु ,प्रिया ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी विचार प्रस्तुत किये।कार्यक्रम अधिकारी डॉ जय किशोर शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्ष मनुष्य जाति के आधारभूत अंग है जो हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। अत: हमें अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिये।  साथ ही उन्होने सभी स्वयंसेविकाओं को पीपल व बरगद के वृक्ष लगाने के लिये प्रेरित किया शिविर के द्वितीय सत्र में
स्वयं सेविकाओं ने “पर्यावरण-संरक्षण” अभियान के अंतर्गत “हरित भारत” रैली निकालकर ग्राम वासियों को वृक्षारोपण के लिये जागरूक किया। इस दौरान सेविकाओं ने कभी न होगा अपना मंगल, काट दिये जो हमने जंगल/ सबको होश मे लाना है,पर्यावरण बचाना है/ चिड़िया बोली डाली डाली, पहले फैलाओ हरियाली/ जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *