बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ठाकुर शिवकुमार को एनसीआर संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। साथ ही महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा करते हुए कहा सरकार के द्वारा महिलाओं को ब्यूटी पार्लर आदि रोजगार करने हेतु बैंक से लोन लेने के आवेदन को बैंक अधिकारी कमीशन ना देने पर फाइल रिजेक्ट कर देते हैं और पीएम सूर्य घर योजना की फाइलों को भी इसी तरीके से रिजेक्ट कर दिया जाता है और समूह की महिलाएं जब बैंक से अपने सदस्यों को लोन दिलाने हेतु फाइल सबमिट करती हैं उनके साथ भी अभद्रता कर कमीशन की बात को लेकर फाइल रिजेक्ट कर दी जाती है सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने वाली सखियों को करीब 2 वर्ष से कोई मानदेय नहीं दिया गया है जिससे सखियों में भारी रोज है इसी के साथ बुलंदशहर से गुजर रही काली नदी की सफाई की मांग को लेकर भी चर्चा का विषय बना रहा जिसमें किसानों ने बड़ा आंदोलन करने की सहमति बनाई शिकारपुर तहसील में तैनात कानूनगो विक्रम सिंह के द्वारा आए दिन किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरिफ ज्वेलर्स, अशोक सोलंकी, जिला अध्यक्ष ठाकुर संगीता सिंह, संदीप भाटी, नरेंद्र सिंह, चौधरी चंद्रवीर, मंडल अध्यक्ष चंचल शर्मा, मंडल महामंत्री संजू गोस्वामी, नगर महामंत्री रिहाना, चौधरी विक्रम सिंह, पप्पू वकील, भूपेंद्र सोलंकी, रविंद्र सोलंकी, प्रमोद सिंह, रिजवान आढती, ललित गोस्वामी, आदि दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
