खुर्जा। ।भारत पुष्प। खुर्जा नगर पालिका लोगों के लिए पूरी तरह से नरक पालिका बन चुकी है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सफाईकर्मी अपने पूरे परिवार के साथ ज़हर की शीशी लेकर बैठ गया। पीड़ित सफाईकर्मी ने नगर पालिका के सफाई नायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। ​पीड़ित सफाईकर्मी योगेश का आरोप है कि नगर पालिका का सुपरवाइजर बबलू बसोर लगातार उसका मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न कर रहा है। योगेश का कहना है कि सुपरवाइजर उससे कमीशन की मांग करता है और कमीशन न देने के कारण उसका वेतन रोक दिया गया है।आर्थिक तंगी और भुखमरी की कगार पर पहुंचे योगेश ने अपनी पत्नी रेखा और अपने 5 मासूम बच्चों के साथ कार्यालय के बाहर डेरा डाल दिया।

जिससे पालिका परिसर में हडकंप मच गया। पीड़ित परिवार का कहना था कि इस उत्पीड़न की शिकायत वह पहले भी कई बार आला अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने भी उनकी फरियाद पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसी कारण वह ऐसा करने के लिए मजबूर हुए हैं। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि आनन फानन में अधिकारियों द्वारा सफाई नायक को सेस्पेंड कर दिया गया है। यहां उल्लेखनीय यह है कि क्या वाकई यहीं नगर पालिका की करतूतों की पूर्ति हो रही है। नगर के मंदिर पर जहां एक तरफ पालिका द्वारा लोगों की भलाई के लिए पार्क का निर्माण कराया गया है वहीं दूसरी तरफ उससे सटाकर गंदगी का अंबार जमा करने के लिए कूडाघर बना दिया है। जिससे लोगों को साफ हवा के स्थान पर दुर्गंध मिल रही है और उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। परंतु कई बार शिकायतों के बावजूद कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। नगर में भी सफाई कार्य सुचारू नहीं है। पालिका द्वारा नगर की गलियों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है और जनता पालिका की करतूतों को भुगतने के लिए विवश हो रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *