बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। दिनांक 21 जून 2026 को अपरान्ह 02 बजे से सांय 05:15 बजे तक आयोजित होने वाली नीट (यूजी) की 2026 परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत हुई। बैठक में जनपद में बनाए गए 08 परीक्षा केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार कराई जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। सभी केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया कि केंद्र पर नीट परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जो भी दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं उनके अनुसार व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। नियमों को अच्छे से पढ़ ले। यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा में लगाए गए सभी अधिकारी अपने अपने केंद्रों पर समय से उपस्थित होकर व्यवस्था को सुनिश्चित कराए एवं परीक्षा सम्पन्न कराए। साथ ही परीक्षा को निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय बल एवं पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग एवं सत्यापन के उपरांत ही केंद्र पर प्रवेश दिया जाए। जांच संबंधी कार्य के लिए नामित संस्था के प्रतिनिधि को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, सीओ श्री प्रखर पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
![]()
