बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार मनीषा अहलावत द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद में महिला कल्याण एवं बाल विकास संबंधी कार्यो एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक की। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना, इत्यादि योजनाओं की जानकारी ली गई। बैठक में सदस्या मनीषा अहलावत ने महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु किए जा रहे कार्यो पर संतोष व्यक्त किया गया एवं सराहना की गयी तथा भविष्य मे और बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, पंचायत राज विभाग द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान महिला एवं बच्चों से संबंधित योजनाओं के लिए निर्देश दिए गए कि विभागों द्वारा ये प्रयास किए जाएं कि कोई भी पात्र महिला और बच्चे शासन द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित ना रहे। समीक्षा बैठक के उपरांत महिला जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान 09 महिलाओं (घरेलू हिंसा एवं आपसी विवाद) संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए, सदस्या द्वारा महिलाओं की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित विभागों को शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के पश्चात तहसील सदर सभागार में आयोजित जागरूकता चौपाल में प्रतिभाग किया गया, जागरूकता चौपाल में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों को अन्न प्राशन कराया गया । तत्पश्चात जागरूकता चौपाल में लगे शिविरों का निरीक्षण भी किया गया । इस अवसर पर एसपी सिटी, महिला प्रकोष्ठ, महिला थाना, जिला समाज कल्याण अधिकारी,महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
![]()
