बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। काला आम स्थित गांधी पार्क (राजे बाबू पार्क) में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान, केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने व उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल तथा विकसित उत्तर प्रदेश- 2047 पर आधारित 4 दिवसीय चित्र प्रर्दशनी का कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग उ.प्र. सरकार, भूपेन्द्र चौधरी द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। चित्र प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग, सूचना विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा चित्र प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों, एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। मंत्री भूपेन्द्र चौधरी द्वारा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। बताया गया कि यह प्रदर्शनी 17/6/26 से 20/6/26 तक 4 दिवसीय, शहर व जनपद की जनता हेतु खुली रहे प्रदर्शनी खुली रहेगी। इस अवसर पर सांसद, डॉ भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ0 अंतुल तेवतिया, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायकगण प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह, चन्द्रपाल सिंह, मीनाक्षी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()
