बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह (15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक) का डॉ० अलख प्रकाश, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जनपद बुलंदशहर के संचालन में गुरूवार के कार्यक्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं आयुष महाविद्यालयों में योगाभ्यास कराया गया। मलका पार्क में मास्टर ट्रेनर द्वारा मुख्य थीम “Yoga for healthy Ageing” के अतिरिक्त “Yoga for Youth and Student” के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। जिले के अतिरिक्त सभी 16 ब्लाकों, ग्राम पंचायत, दिव्यांग जन केन्द्र, एवं जिला कारागार, बुलन्दशहर पर नोडल चिकित्साधिकारियों की निगरानी में सभी आयुष चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं योग आयुष वेलनेस सेंटरो पर योग दिवस के कार्यक्रमों के अन्र्तगत योगाभ्यास कराया गया एवं आयुष चिकित्सालयों द्वारा चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया गया। 21 जून 2026 का कार्यक्रम वृहद स्तर पर ब्लॉक, तहसील व जनपद के चिह्नित स्थलों पर किया जायेगा। जन सामान्य से अपील की गई कि अधिक से अधिक योगाभ्यास शिविरों में प्रतिभाग कर लाभ प्राप्त करें।
![]()
