खुर्जा। ।भारत पुष्प। थाना क्षेत्र के गांव क्वार्सी में उधारी के 55 लाख रुपये के विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने 50 वर्षीय चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे आला-कत्ल (हथियार) समेत गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मृतक गांव क्वार्सी निवासी 50 वर्षीय ब्रजमोहन और उनके भतीजे के बीच लंबे समय से 55 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी भतीजे ने गुस्से में आकर चाचा पर गोली दाग दी। गोली लगते ही ब्रजमोहन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और सीओ शोभित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। हत्या के बाद खुद सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार (आला-कत्ल) पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *