खुर्जा। ।भारत पुष्प। किसान बहु राज्य सहकारी समिति लिमिटेड नई दिल्ली के द्वारा अनेक स्थानों पर समिति द्वारा खोले जाएंगे जायेगे मल्टी प्रपज स्टोर पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी। किसान उपभोक्ता बहु राज्य सहकारी समिति लिमिटेड (FMCSL of India) द्वारा नई दिल्ली में एक भव्य व्यापारिक सम्मेलन (बिजनेस मीट) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया तथा समिति की सदस्यता ग्रहण कर इसके साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष तथा उत्तराखंड के पूर्व राज मंत्री राम कुमार वालिया ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस सम्मेलन में शामिल हुए और समिति की सदस्यता ग्रहण कर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। वालिया ने कहा कि समिति का उद्देश्य देश एवं विदेश में अपनी पहचान स्थापित करना तथा विभिन्न स्थानों पर स्टोर एवं मल्टी-पर्पज स्टोर स्थापित कर लोगों को लाभ पहुंचाना है। इसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा कम लागत में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।समिति के सदस्य तथा कार्यक्रम संचालक नितिन गर्ग ने कहा कि भविष्य में यह संस्था समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य करेगी। भारत कई स्थानों पर कंपनी पेट्रोल पंप तथा गैस एजेंसी भी खुलवाने का कार्य करेगी। इसी क्रम में जस्ट डन कंपनी के निदेशक हिमांशु झा ने कहा कि समिति से जुड़कर वह अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर किसान भाइयों के हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धीरज सिंह ने कहा कि समाज के गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि श्री राम कुमार वालिया द्वारा उठाए गए इस प्रयास को सभी के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा तथा लोगों को समिति से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया जाएगा। नोएडा से आए समिति के नए सदस्य श्री गौतम झा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह संस्था सभी को साथ लेकर चलने का कार्य करेगी और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर  मुख्य रूप से प्रॉपर्टी तथा बिल्डर की व्यवसाय से जुड़ी श्रीमती दीक्षा जैन, जस्ट डेन कंपनी के डायरेक्टर हिमांशु झा, वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सक्सेना एवं आर के राठौर बिहार के संजीव ब्याहुत हिमांशु झा, उत्तर प्रदेश के राहुल दुबे, राजस्थान के मनीष शर्मा पश्चिम बंगाल के दत्ता मंजूमदार, दिल्ली के कुलदीप शर्मा सहित कई लोगों ने विधिवत कंपनी की सदस्यता लेकर सदस्यता शुल्क जमा किया तथा कंपनी के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया l समिति की उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, राजकुमार रावल, प्रियंका, जितेंद्र गौड़, सुनील यादव, डॉ. पवन आर्या, अनिल भगत, सत्य प्रकाश सक्सेना, एस. मजूमदार, दत्त दत्ता, पूजा बत्रा, भावना सिंह, दुर्गेश शर्मा, दुष्यंत सिंह, अरमान अली सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *