–डीएम के आदेश पर फैक्ट्री में जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर में एसडीएम, सीओ, वेटरनरी डॉक्टर, नगर पालिका की टीम ने “अल हम्द फ्रोज़न फूड” कंपनी में जांच की। ज्ञात हो कि गौकशी के आरोप में तीन साझेदारों को अलीगढ़ पुलिस ने दो दिन पहले संचालक अनवर हुसैन, हाजी शहाबुद्दीन और फहीमुद्दीन को गिरफ्तार कर भेजा था जेल। विगत 16 जनवरी 2026 में चैकिंग के दौरान चंडोस पुलिस ने पिकअप वाहन से 200 किलो मांस बरामद किया था। बरेली निवासी अशफ़ाक़ और इस्लाम पर इस संबंध में मुकद्मा दर्ज किया गया था।

परीक्षण में पकडा गया मीट प्रतिबंधित रहा था। पुलिस की सख्त पूछताछ में फैक्ट्री संचालकों के नाम सामने आये थे। जिसके बाद फैक्ट्री की जांच कर उसे सील किया गया है।  

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *