खुर्जा l ।भारत पुष्प। नेहरूपुर चुंगी के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय के फुटपाथ पर एक मंदिर में रखी हनुमान जी की मूर्ति को सामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया l इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर रोष व्याप्त किया। सूचना पर एसपी देहात, सीओ, एसडीएम समेत भारी पुलिसफोर्स तैनात कर मामले को शांत कराया और मूर्ति को पुनः स्थापित किया। पुलिस ने हिंदूवादी संगठनों को सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों का शांत कराया। इस संबंध में सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है l
![]()
