खुर्जा। ।भारत पुष्प। लखनऊ में हुए भीषण अग्नि कांड एवं उसमें 15 छात्र छात्राओं की दर्दनाक मौत का संज्ञान लेकर बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र में धुंधाधाड चैंकिग अभियान चला दिया है। साथ ही जो कोचिंग संस्थान मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं उन पर सील लगाने की कार्रवाई करनी प्रारंभ कर दी है। जिसके चलते अवैध रूप से संचालित कोचिंग संचालकों में हडकंप मचा हुआ है। जानकारी देते हुए बताया गया कि चैंकिग अभियान के तहत प्राधिकरण द्वारा नगर व आसपास के क्षेत्र के 06 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया है। जिसमें नगर के श्रीराम कॉम्पलैक्स स्थित यथा चाणक्य एकेडमी अहीरपाडा स्थित आरके कोचिंग सेंटर मुनी स्थित मॉ नर्मादा लाइब्रेरी जंक्शन रोड स्थित सोलंकी लाइब्रेरी केके लाइब्रेरी भारद्वाज लाइब्रेरी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।
![]()
