–बिजलीघर पर परिजनों का हंगामा
अगौता। ।भारत पुष्प। क्षेत्र के अकबरपुर रैना बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी किरनपाल सिंह (52) की मंगलवार शाम 11 हजार की लाइन पर कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को बिजलीघर पर रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे जेई व एसडीओ ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बुधवार सुबह गांव पैमपुर सूरजपुर टीकरी में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
![]()
