खुर्जा l ।भारत पुष्प। लखनऊ में अभी हाल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लोगों के दिलों में एक भय का माहौल पैदा हो चुका है। वहीं नगर शक्ति मंदिर रोड स्थित शिवम हॉस्पिटल में बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। बिल्डिंग में लगे सोलर पैनल की लाइन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई l जिसे देख लोगों में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। आनन फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। सोलर पैनल की बैटरी में ब्लास्ट के बाद आग लगने का कारण बताया जा रहा है। निर्माणाधीन इमारत के बराबर संचालित शिवम हॉस्पिटल में मरीज भर्ती थे। लोगों का कहना है कि अगर समय से आग काबू न पाया जाता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
![]()
