खुर्जा l ।भारत पुष्प। सरकारी अधिकारी किसी भी कार्य को करने के लिए बेखौफ रिश्वत की मांग कर देते हैं। अनेकों बार संटी करप्शन की टीम द्वारा सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। फिर भी सरकारी कर्मचारी बिना रिश्वत के कोई काम करने को तैयार नहीं होता है। इसी प्रकार खुर्जा अनाज मंडी परिसर में व्यापारी अतुल गुप्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने मंडी सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया l एंटी करप्शन टीम ने मंडी सचिव नाहर सिंह से एक लाख रुपए रिश्वत के बरामद कर लिए हैं। पीडित अतुल गुप्ता के अनुसार मंडी सचिव नाहर सिंह व्यापारियों का लगातार शोषण करता रहता है। एंटी करप्शन टीम ने फिलहाल गिरफ्तार नाहर सिंह को नगर पुलिस के हवाले कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
