जहांगीरपुर : ।भारत पुष्प/कृष्णा वत्स। त्योहारों के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने शनिवार को कस्बा जहांगीरपुर में विशेष अभियान चलाकर मिठाई और डेयरी दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान टीम ने दूध, पनीर, खोया, मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रयोगशाला जांच में किसी भी खाद्य पदार्थ का नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी जहांगीरपुर कस्बे से करीब 18 दुकानदारों के सेम्पल लिए गए है जिनकी खाद्य सुरक्षा वैन प्रयोगशाला मे जाँच की गई जो सभी शुद्ध मिले।विभाग ने बताया कि कस्बे के तहसीन कुरैशी की शिकायत पर प्रयोगशाला वैन भेजकर शिकायतकर्ता के सामने जाँच कराई गई है। जो सभी शुद्ध मिले। आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नियमित सैंपलिंग और निरीक्षण किए जा रहे हैं। वही कुछ व्यापारियों ने बताया की शिकायतकर्ता धन उगाही की फिराक मे इस तरह की हरकत करता रहता है कस्बे के काफ़ी लोग परेशान है।
![]()
