जहांगीरपुर:-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) आगामी सावन कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जहांगीरपुर नगर पंचायत द्वारा खुर्जा जेवर मार्ग श्री चामुंडा मन्दिर से प्राचीन वैष्णो माता मन्दिर बस अड्डे एवं कांवड़ मार्ग पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी संचालकों से सड़क खाली रखने की अपील की गई। नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी,टैक्टर एवं कर्मचारियों के सहयोग से मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और दोबारा अतिक्रमण न करने की अपील की गई। वहीं स्थानीय लोगों वाहिद ने बताया कि रहेड़ी ठेली ज्यादा आगे लगाने से यातायात को बड़ी दिक्कत आती है अपनी सीमा मे ठेली रहड़ी ठिया लगाना चाहिए इससे आम जनता को भी राहत मिलेगी। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि हर बार की तरह अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पंचायत द्वारा गरीबों को परेशान किया जाता है।
![]()
