जहांगीरपुर: (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) त्योहारों के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा अधिकारी रावेन्द्र वर्मा ने कस्बे में मिठाई व्यापारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता और शुद्धता के लिए हिदायते दी और बतया अपने प्रतिष्ठानों पर एक रेट लिस्ट भी चस्पा करें जिससे प्रदर्शता बनी रहे उपभोगताओं को किसी समस्या का सामना न करना पड़े इसके उपरांत कुछ दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जांच में किसी भी खाद्य पदार्थ का नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान व्यापारियों मे अफरा तफरी मच गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी रावेन्द्र वर्मा ने बताया आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नियमित सैंपलिंग और निरीक्षण किए जा रहे हैं। बैठक मे देवन्द्र मुनीम पूर्व व्यापारी मुखिया ,पवन अग्रवाल, शंकर लाल, कृष्णा, मुकुट लाल, अमित कुमार,जायकिशन प्रजापति, सुरेश अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, वल्लो देवी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *