–वंश चौहान हेड बॉय और महक रावत बनीं हेड गर्ल
जहाँगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स)-महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज में विद्यालय की छात्र संसद हेतु हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव लोकतांत्रिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतगणना के पश्चात आए परिणामों में वंश चौहान को हेड बॉय तथा महक रावत को हेड गर्ल चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दोनों नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना का विकास करना है। नव-निर्वाचित हेड बॉय वंश चौहान और हेड गर्ल महक रावत ने विद्यालय के अनुशासन को बनाए रखने तथा विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में समस्त विद्यालय परिवार और शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने अपने प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया।
![]()
