–पालिका ने पूरे नगर में उखडवा दिए हैं फुटपाथ

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर पालिका द्वारा नगर में नए फुटपाथों का निर्माण कराया जा रहा है। जो लोगों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। क्योंकि ठेकेदार द्वारा पूरे नगर के अधिकांश फुटपाथों को उखाड दिया है तथा कार्य बहुत ही मंद गति से चल रहा है जिस कारण जहां व्यापारी अपनी दुकान पर सही से नहीं पहुंच पा रहा है वहीं ग्राहक तो दुकान के आगे टूटी फुटपाथ देखकर वापस लौट जाता है।

वहीं दूसरी तरफ पुरानी तहसील रोड पर बन रहे नाले की खुदाई के दौरान पानी की पुरानी पाइपलाइन कट गई है जिसकी मरम्मत किए बिना ही काम कराया जा रहा है। जब व्यापारियों ने ठेकेदार से पहले पाईपलाईन सही कराने को कहा तो उसने अनसुना करके कार्य सुचारू रूप से चलने दिया। जबकि पानी बहकर नाले में वापस आ रहा है।जिसके बाद नाली निर्माण में डाली जा रही आरसीसी पर पानी भर रहा है। लेकिन ठेकेदार को सिर्फ कार्य पूर्ण करके अपना पेमेंट लेने से मतलब है उसके बाद चाहे नाली टूटे या फिर फुटपाथ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *