गुलावठी। ।भारत पुष्प। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियो को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को प्रत्येक नागरिक को “विकसित भारत 2047” के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उददेश्य से जनपद बुलन्दशहर के विकास खण्ड गुलावठी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाना है। अभियान के प्रथम दिन 17 सितम्बर 2026 को ‘स्वच्छता की लहर, स्वास्थ्य की डगर कार्यक्रम के तहत् विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायतो मे स्वच्छता अभियान व्यापक स्तर आयोजित कर साफ-सफाई की व्यवस्था / तैयारियाँ की गई है। कार्यक्रम के माध्यम से जनसहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छता की जानकारी एवं सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाना है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *