बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में एंटी रोमियो टीमें गठित कर मनचलों पर नकेल कसने का फरमान सुना रखा है। उसी फरमान के अनुपालन में पुलिस ने एंटी रोमियो टीमों को सड़कों पर उतार रखा है और जगह-जगह सादे कपड़ों में महिला पुलिस घुमती रहती है और महिलाओं के छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को धर दबोचती है। मगर फिर भी ये मनचलें अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं जहां भी इनकों मौका मिलता है वहीं पर मनचलें महिलाओं व लड़कीयों का पीछा कर उनसे छेड़छाड़ करते हैं। क्योंकी हर समय हर जगह पुलिस कर्मियों नहीं रह सकते हैं इसलिए स्कूल-कोलिजों में पुलिस टीम छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाती है।

उसी क्रम में जिला बुलंदशहर के थाना खानपुर में कुछ मनचलों ने फौजीयों की लड़की का पीछा कर उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी इस बात की खबर जब उस लड़की के पिता व चाचा को लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया तो उन मनचलों ने पिता व चाचा के साथ मारपीट कर लहुलुहान कर दिया इस प्रकार मनचलों का विरोध करना पिता व चाचा को भारी पड़ गया। खानपुर थाना प्रभारी ने बताया की लड़की के पिता ने तहरीर देते हुए बताया की हमारी लड़की ढकरोली प्याऊ के पास संचालित रामकिशन पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। 3-4 दिन से अभिषेक व आलोक मनचले स्कूल जाते समय लड़की का पीछा उससे छेड़छाड़ करते रहते हैं इस बात का परिजनों चाचा व पिता ने विरोध किया और उन मनचलों को पकड़ कर थाने लाने लगे तो उन मनचलों के कुछ अन्य साथीयों ने मिलकर पिता व चाचा के साथ मारपीट कर लहुलुहान कर दिया और उन दोनों मनचलों को छुड़ा कर ले गए और बताया की घायल पिता और चाचा को मेडिकल के लिए भेजा गया है और जल्द ही उन मनचलों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *