सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गुरूवार को हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नगर के पुराने होली मेला रोड़ पर संचालित गायत्री परिवार मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया उसके बाद क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग मिलकर विधीविधान से पूजा-अर्चना व हवन-यज्ञ कर आरती वंदन कर प्रसाद वितरण कराया तथा प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की।
इस अवसर पर शैलेश गुरु, गुरुओमकार, सिकंदराबाद मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, नवीन राजपूत, नरेंद्र सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी एवं बिलसुरी प्रधान विपुल कुमार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
![]()
