सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने नगर एसडीएम रविंद्र त्यागी को एक ज्ञापन सौंपकर न्याय व समाधान की गुहार लगाई है। इस ज्ञापन में लिखे अनुसार नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने नगर एसडीएम को बताया की शासन का आदेश लेखपालों को गांव के सचिवालय में बैठने का है परंतु आज तक यह आदेश की कार्रवाई धरातल पर नहीं हुई है ओर लेखपाल व अन्य कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं और ना ही फोन अटेंड करते हैं। ओर तहसील के अंदर हो रहे भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जो सुविधा ऑनलाइन है उनका प्रचार कराया जाए जैसे कि वारीसान नाम संशोधन इत्यादि। इसके अलावा दूसरा ज्ञापन देकर बताया की गांव फकाना व तहसील बिजली घर एक ही लाईन पर चलाया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है इसकी जांच पड़ताल कराकर कार्यवाही कर समास्याओं का समाधान करें।

इसी मामले को लेकर जब हमारे संवाददाता ने नगर एसडीएम रविन्द्र कुमार त्यागी से वार्ता की तो साहब ने बताया की इस मामले की जांच पड़ताल करायी जा रही है और धीरे-धीरे सभी सचिवालयों में लेखपालों का बैठना शुरु हो जायेगा  और कुछ गांवों में लेखपालों का बैठना शुरु हो गया है। नगर एसडीएम की इस वार्ता पर सवाल उठाते हुए कहा की साहब ने जो बताया वो बिल्कुल गलत है उनके संज्ञान में सही व धरातल की बात नहीं आयी है इसलिए आज 19 सितंबर 26 तक भी किसी गांव में कोई लेखपाल सचिवालयों में नही बैठ रह रहे हैं अगर लेखपाल सचिवालयों में बैठते तो परेशान किसान तहसील में चक्कर नही काटते। इस मौके पर मलखान सिंह यादव, हुकम सिंह, झम्मन सिंह, उधम सिंह, आदि सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *