–कल विशाल मंगल कलश यात्रा से होगी शुरूआत
खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर्ड के तत्वावधान में 31वें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज की मधुर वाणी में राज नारायण की कोठी राज उपवन मैरिज होम ,निकट अग्रवाल धर्मशाला नावल्टी रोड खुर्जा पर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का भक्तों को सौभाग्य प्राप्त होगा । मीडिया प्रभारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि कल 29 सितंबर 2026 को श्री चामुंडेश्वर मंदिर गांधी रोड खुर्जा से प्रातः 8:00 बजे मंगल कलश यात्रा प्रारंभ होकर राज उपवन मैरिज होम, कोठी राज नारायण पर समाप्त होगी। मंगल कलश यात्रा में हजारों की संख्या में सौभाग्यशाली महिलाएं सुसज्जित कलश के साथ भाग लेंगी।
![]()
