सिकंदराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दें की वडनगर से वाराणसी तक राष्ट्रसेवा एवं जनजागरण के संदेश के साथ सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया और विधायक ने स्वयं यात्रा में सहभागी बनकर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया।  इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।

यह यात्रा युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने तथा समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित कर रही है और कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रथम के भाव से प्रेरित होकर समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनाना हम सभी का संकल्प है। यात्रा के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *