–कांग्रेसीयों ने दी चेतावनी

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल विपक्षी पार्टीयों के कार्यकर्ता चुनाव आयोग का जगह-जगह विरोध कर रहे हैं और रैली निकाल कर धरना-प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। उसी क्रम में जनपद में भी कांग्रेसीयो ने चुनाव आयोग व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसीयों के इस मंसूबे को पुतला छीनकर नाकाम कर दिया और जिला कलेक्टर गेट पर चढ़ रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को नीचे उतारने में पुलिस कर्मियों जुट गए उसी बीच पुलिस कर्मियों व कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की शुरु हो गई जिससे आपस में तीखी नोंकझोंक भी शुरु हो गयी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने चुनाव आयोग व चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की हमने चुनाव आयोग के खिलाफ रैली निकालकर पुलता फूंकने की कोशिश की थी मगर पुलिस ने पुतला नहीं फूंकने दिया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के ईशारे पर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट भी की है इसलिए उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और चेतावनी देते हुए कहा की अगर कार्यवाही नहीं होती है तो जिला कप्तान के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

वहीं बुलंदशहर पुलिस इन सभी आरोपो को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा की ऐसा कुछ नहीं किया गया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *