खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर स्थित मोहल्ला राम सिंह बड़ा निवासी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय भोजराज सिंह ने खुर्जा कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दे बताया है कि वह रात्रि 10:30 बजे अपने घर के सामने कुछ लोगों द्वारा एक अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे तभी उन्होंने शोर सुनकर अपने घर के दरवाजे को खोला और पीड़ित ने केवल इतना कहा कि इस व्यक्ति को क्यों पीट रहे हो तो इतना कहते ही उक्त सभी दबंग लोगों ने प्रार्थी के घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ गंदी गंदी गालियां देते हुए पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी और कहने लगे साले तू इस मोहल्ले का सरपंच बनता है और हमारे ओयो को बंद करने की बात करता है l तुझे हम जान से मार देंगे देखते हैं तब तू कैसे हमारा यह होटल और हमारा धंधा बंद कराएगा l हमारी पहुंच ऊपर तक है उक्त सभी लोग शराब के नशे में थे l उनके हाथों में लोहे की रोड और धार-धार हथियार थे l जो पीड़ितऔर पीड़ित की पत्नी को जान से मारने के इरादे से उन्होंने हमला किया l जिससे पीड़ित और उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई है l पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर थाने पहुंचे और उपचार हेतु पुलिस द्वारा मेडिकल कराया l इस संबंध में खुर्जा कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर कार्यवाही करेंगे l
![]()
