खुर्जा l  ।भारत पुष्प। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के जनसंपर्क एवं जनसंवाद अभियान के तहत एडवोकेट अर्चना ने हसनगढ़, इस्लामाबाद, खीरखानी और हिना कॉलोनी में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी खुशनसीब चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों ने ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी, सरकारी स्कूलों की स्थिति, सफाई व्यवस्था और रोजगार से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। महिलाओं ने महंगाई, सुरक्षा और राशन से संबंधित मुद्दे भी उठाए। एडवोकेट अर्चना ने कहा कि जनसंपर्क का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझना और उनके मुद्दों को सामने रखना है। वहीं खुशनसीब चौधरी ने महिलाओं की भागीदारी और उनके मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही l जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेताओं का कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *