शिकारपुर। ।भारत पुष्प। जनपद बुलंदशहर की तहसील शिकारपुर में इस समय धडल्ले से खनन चल रहा है जिसको लेकर खनन अधिकारी व उपजिलाधिकारी पर आरोप लग रहे हैं कि उनके द्वारा मोटी रकम लेकर खनन कराया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने राष्टपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शिकारपुर को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील में खनन अधिकारी व उपजिलाधिकारी शिकारपुर द्वारा खनन माफियाओं से 50 हजार रुपए प्रति माह लेकर धड़ल्ले से अवैध खनन कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत प्रतिदिन लिखित व फोन से संपर्क करके की जाती रही है परंतु कोई कार्रवाई खनन माफियाओं के खिलाफ नहीं हो रही है। खनन अधिकारी खनन माफियाओं से सांठगांठ करके पूरी रात खनन कराते हैं पूरे जनपद से करोड़ों रुपए प्रति माह की उघाई करते हैं खनन अधिकारी बुलंदशहर बृजमोहन व उपजिलाधिकारी महोदया शिकारपुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की कृपा करें। ज्ञापन सौंपने वालों में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह व जिला अध्यक्ष सुनील लोधी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
