–भारी पुलिस बल रहा मौजूद

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। त्यौहारों व चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इसी के चलते शांति समिति की बैठक भी की जा रही है। नगर में पुलिस प्रशासन ने पेरा मिलट्ररी फोर्स सहित नगर के विभिन्न बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च किया।

यह फ्लैग मार्च नगर के कोतवाली से चलकर दादरी गेट, गुलावठी रोड़, जुलाहाबाडा़, माधोदास बाजार, कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक होते हुए गद्दीबाडा़, छासियाँबाडा के रास्ते खुरजा गेट पर समापन हुई। फ्लैग मार्च ए0एस0पी राजकुमार मीणा व क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व मे निकाला गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *