बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व मे किया गया। होली मिलन के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली के पावन पर्व के बारे में विस्तृत जानकारी मौजूदा जनों को दी ओर होली संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह ,जिला प्रभारी बसंत त्यागी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा सहप्रभारी, लोकसभा संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा जिले के सभी मंडलों के हजारों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे ओर इसके अलावा नगर सिकन्दराबाद विधानसभा क्षेत्र से क्षेत्रीय विधानसभा लक्ष्मी राज सिंह, नरेंद्र सैनी, सौनू सैनी, राजकुमार सैनी, केशव दीक्षित धर्मेद्र शर्मा मौजूद रहे।
![]()
