सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर स्थित बाजार माधोदास में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय मेडिटेशन सेंटर पर होली के पावन पर्व पर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर की संचालिका वी0के शैली ने आये हुए सभी जिज्ञासुयों को होली मिलन की आध्यात्मिक रहस्य की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ में सेंटर की संचालिका वी0के शैली ने मुरली सुनाकर होली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात सेंटर की संचालिका वी0के शैली ने  सेंटर के सभी जिज्ञासुयों का गुलाल से टीकाकर फूल बरसाकर स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम के उपरांत सेंटर की संचालिका वी0के0 शैली व डा0 देवकुमार ने होली के पावन पर्व  का आध्यात्मिक रहस्य का महत्व बताया ओर विस्तृत जानकारी मौजूदा जनों को दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि अशोक सिंघल साथ राजकुमार सैनी, नरेश कुमार, संजय गर्ग, अशोक सिंगल, सुभाष मावी के अलावा काफी काफी जिज्ञासु मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *