जहांगीरपुर:-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) दशहरा पर्व पर श्री रामायण मेला समिति द्वारा मां काली की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बे के प्राचीन शिव मन्दिर से प्रारम्भ कर पुराना बाजार, स्वामीपाडा, अतर सिंह मार्ग, मैन बाजार वैष्णो माता मन्दिर आदि से होते हुए रामलीला प्रांगण मे समापन हुआ।मां काली की शोभायात्रा दौरान सुन्दर झांकियों, बैंड बजे और डी जे को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी गए।भक्तो ने माँ काली के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सरल ने बताया कस्बे मे सदियों से 14दस को रावण दहन के मेले का आयोजन होता जो विशाल होता है इसलिए दशहरा को माँ काली निकली जाती है।इस दौरान मां काली के संचालक ललित शर्मा, महेश राणा, महानंद शर्मा, पवन शर्मा,लाला शर्मा,नरेश शर्मा, विजय शर्मा, पप्पू शर्मा, सिद्धू शर्मा, लाला ठाकुर,आदि भक्त समलित रहे।
![]()
