बुलंदशहर। (भारत पुष्प) देश के महान युवा क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के 93वें बलिदान दिवस पर राष्ट्र चेतना मिशन ने राष्ट्र वंदन समारोह के माध्यम से शहीद चौक पर 1001 दीप जलाकर अमर शहीदों को नमन किया। देर रात्रि तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं दर्जनों युवा सम्मिलित रहे। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस की संध्या पर राष्ट्र चेतना मिशन की ओर से आयोजित भव्य कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्र चेतना मिशन के संरक्षक सीए मनीष मांगलिक, अध्यक्ष हेमन्त सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कुमार धन्नू, उद्योग व्यापार मंडल चेयरमैन राजेन्द्र अग्रवाल, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सह सचिव पृथ्वीराज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी, संयुक्त व्यापार मंडल प्रदेश संयोजक नीरज जिन्दल, काला आम चौकी प्रभारी केबल सिंह, बेसिक शिक्षा विभाग में टीएससीटी की जिला सह संयोजिका वन्दना गुप्ता आदि ने सर्वप्रथम भारत माता एवं शहीद भगत सिंह प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दर्जनों लोगों ने शहीद स्मारक परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों और दीपकों से बनाए गए भारत के भव्य एवं विशाल मानचित्र में सुसज्जित शहीदों की प्रतिमाओं के चारों ओर बड़ी संख्या में दीप जलाकर देश की आजादी में अपना जीवन बलिदान करने वाले सभी अमर शहीदों को नमन किया। संबोधन के दौरान उक्त सभी अतिथियों ने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले असंख्य क्रांतिकारियों के योगदान का वर्णन करते हुए आज की युवा पीढ़ी को भी राष्ट्र रक्षा हेतु उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के संरक्षक मनीष मांगलिक अध्यक्ष हेमन्त सिंह, उपाध्यक्ष कपिल राणा, विभिन्न रिकॉर्ड होल्डर निकुंज तोमर, नगर सह संयोजक रवि पाल, सोशल मीडिया क्रिएटर शारिक मालिक, देव शर्मा, सवदेश चौधरी, प्रशान्त वाल्मीकि, अभिनव वर्मा, उमाशंकर, जतिन परमार, धनंजय सिंह, विकास सिंह, हिमांशु वाल्मीकि, सुरेश गौतम, भूपेन्द्र कौशिक, अश्वनी त्यागी, शोभित अग्रवाल, गौरव शर्मा, दलवीर सिंह, मनोज गिरी, विशाल सिंह, श्याम मकवाना, टिंकू लोधी, यश लोधी, राम अवतार, मनीष कुमार आदि सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *