सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कस्बे में बाबा शीशदानी खाटूश्याम की जी के चरणों में लगभग 6 वर्षो से अधिक लगातार सेवा करती आ सबसे पुरानी श्याम परिवार सेवा समिति ने बीती रात को नगर सिकन्दराबाद के चौधरीबाडा़ में प्रिय बिहारी मंदिर में 76 वाँ मासिक भजन कीर्तन का आयोजन कराया।
कार्यक्रम में बाबा खाटू श्याम का दरबार भव्य व आलोकिक नजर आ रहा था बाबा के दरबार में सभी भक्तों ने अपनी-अपनी हाजिरी माथा टेककर लगाकर प्रसाद ग्रहण कर बाबा आशीर्वाद लिया। इस भजन कीर्तन के कार्यक्रम में बाहर से आये हुए कलाकार मस्ताना श्याम दिल्ली ने अपनी मधुर आवाज़ का जादू ऐसा बिखेरा जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे ओर तालियाँ बजाकर झूमने व गाने लगे। कार्यक्रम में श्याम परिवार सेवा समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]()
