खुर्जा। ।भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस बड़े ही आकर्षक तरीके से मनाया गया । भारी वर्षा होने के कारण डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आर्डर पर विद्यालय को बंद रखा गया । फिर भी विद्यालय के कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी के प्रसिद्ध कवियों तथा कवियित्रियों की कविताओं का अभिनय करते हुए तथा हिन्दी भाषा के महत्व के बारे में भाषण देते हुए बहुत सी तस्वीरें ऑनलाइन भेजकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कक्षा छठी से दसवीं तक के कुछ विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भाषण देते हुए हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भी तस्वीरें भेजीं । कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समस्त कक्षा अध्यापकों के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम से संबंधित तस्वीरें तथा वीडियो देखकर निदेशक राहुल राठी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कार प्रदान कराया गया। प्रस्तुत कार्यक्रम की मैनेजर नीलम राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग तथा उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा ने भी खूब प्रशंसा की।
![]()
