–कंप्यूटर लैब का शुभारंभ कर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिवस को सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन एवं आजाद पब्लिक स्कूल द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर शिवपुरी में कंप्यूटर लैब का उदघाटन कर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। बुलंदशहर के सरस्वती शिशु मंदिर शिवपुरी में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को हर साल की तरह इस बार भी राष्ट्र चेतना मिशन एवं आजाद पब्लिक स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि आजाद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन वासिक आजाद एवं शारिक आजाद तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित ठाकुर ने आजाद पब्लिक स्कूल और राष्ट्र चेतना मिशन के संयुक्त सहयोग से स्थापित 11 कम्प्यूटर सिस्टम की लैब का फीता काटकर एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उदघाटन किया। उसके उपरांत सभी अतिथियों ने स्कूल के सैकड़ों बच्चों को पाठ्य सामग्री की किट बांटकर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वासिक आजाद ने कहा कि जिस तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करके हम सबको गौरवान्वित कर रहे हैं, उसी तरह उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सभी को भी देश के सम्मान और विकास में योगदान करना है। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने भी विद्यालय में बच्चों को नरेन्द्र मोदी के जीवन संघर्ष, परिश्रम, भारतीय राजनीति में अभूतपूर्व योगदान और विश्व भर में उनके सम्मान का वर्णन करते हुए नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विद्यालय 11 कंप्यूटर सिस्टम के साथ साथ 200 बच्चों को पाठ्य सामग्री किट में 6 कॉपी, 1 पेंसिल बॉक्स, 1 लंच बॉक्स, पेंसिल पैकेट, रबड़ पैकेट, शार्पनर पैकेट, स्केच पैन पैकेट, स्केल आदि सामग्री सम्मिलित रही। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि वासिक आज़ाद और विशिष्ट अतिथि हेमन्त सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में वासिक आजाद, शारिक आजाद, हेमन्त सिंह, दुर्गेश गोयल, ललित ठाकुर, पिंटू गुर्जर, कपिल राणा, कृष्ण मिश्रा, सतीश तेवतिया, विकास सिंह, रवि पाल, जतिन सिंह, निशांत जादौन, देव शर्मा, धनंजय सिंह, हिमांशु गर्ग, रामअवतार लोधी, आरव कुमार, चाहत लोधी, हिमांशु वाल्मीकि, आदित्य चौधरी, अमन, शुभ पंडित आदि सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *