गुलावठी (बुलंदशहर)। ।भारत पुष्प। कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक उत्थान हेतु समर्पित शुभम संस्थान के 33वें स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले 7 लोगों को विभिन्न सम्मान प्रदान करने की कड़ी के राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह को समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री महर्षि परशुराम भवन में हिंदी दिवस के अवसर पर “शुभम” साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान का 33वाँ स्थापना दिवस “शुभम महोत्सव 2024” के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि साहिबाबाद से पधारे प्रतिष्ठित गीतकार अरुण शकुन, कार्यक्रम अध्यक्ष एनआरईसी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. कृष्ण देव शर्मा, शुभम संस्थान अध्यक्ष डॉ. देवकीनंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम आयोजकों ने लखनऊ से पधारे प्रख्यात साहित्यकार अरविंद कुमार विदेह को उनकी  विभिन्न उपलब्धियों के प्रति अभिनंदन करते हुए संस्था के सर्वोच्च पुरस्कार “शुभम शिखर” सम्मान से नवाजा। साथ ही, विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित एवं संस्था द्वारा चयनित 7 प्रतिभागियों को उनके अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय और सराहनीय योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान प्रदान किए गए। समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह को “समाज गौरव” पुरस्कार सहित, साहित्यकार मधु वार्ष्णेय, कवि प्रेम कुमार शर्मा, गजलकार डॉ. शमीम राणा, कहानीकार डॉ. रिंकल शर्मा, शिक्षक सुनील कुमार निम को उनकी विभिन्न विधाओं में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। देर रात्रि तक चले कार्यक्रमों में अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा मंचासीन अतिथियों द्वारा 3 नवीन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। मंच संचालन मुकेश कुमार “निर्विकार” एवं संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *