बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह को अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह में विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। हेमन्त सिंह ने इस विशेष पुरस्कार को संस्था के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। श्रीराम जन्मभूमि नगरी अयोध्या में देश भर की प्रमुख रक्तदाता संस्थाओं का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें भारत के 22 राज्यों और उत्तर प्रदेश के जिलों की कुल 101 संस्थाओं को आमंत्रित किया गया था। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन एवं मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 2 दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देश की हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित, पूर्व ओलंपियन एवं हॉकी विश्व विजेता, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद, विशिष्ट अतिथि अयोध्या नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, पदमश्री मोहम्मद शरीफ, जौनपुर स्टेट की महारानी डॉ. अंजू सिंह आदि गणमान्य अतिथि सम्मिलित रहे। प्रथम दिन राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में देश भर से पधारे सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जरूरतमंद मरीजों की सहायतार्थ सैकड़ों की संख्या में रक्तदान किया। उसके बाद शाम को बड़ी संख्या में बैनर पोस्टर साथ में लेकर पूरे शहर में रक्तदान जनजागरण रैली निकालकर लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया। दूसरे दिन भी विशाल रक्तदान शिविर के बाद भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें देश भर से पधारे प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह को भी “राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान” का प्रशस्ति पत्र, 2 स्मृति चिह्न, श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का मॉडल, मंदिर का प्रसाद, जन्मभूमि की मिट्टी एवं सरयू का जल मंच पर भेंट कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई। राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में अपना 21वाँ रक्तदान श्रीराम मन्दिर संघर्ष के अमर बलिदानियों को समर्पित करते हुए हेमन्त सिंह ने कहा कि सैकड़ों वर्षों के बाद पुनः भव्य श्रीराम मन्दिर स्थापित हो रहा गई, यह हम सबके लिए बहुत गर्व और सौभाग्य के क्षण हैं। उन्होंने अयोध्या में मिले सम्मान का सारा श्रेय अपनी संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के परिश्रमी कार्यकर्ताओं को प्रदान किया। अयोध्या से राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान ग्रहण कर वापस बुलंदशहर लौटे राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक न्यू गुप्ता, आईटी प्रकोष्ठ प्रभारी निशांत जादौन, जिला कार्यकारिणी सदस्य शरद प्रकाश शर्मा एवं शिवा गुप्ता का संगठन के पदाधिकारियों ने विशेष स्वागत अभिनंदन कर बधाई दी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *