खुर्जा। ।भारत पुष्प। ऑनस्ट क्लब खुरजा द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2024 के पुरूस्कार वितरण व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन एसएमजेईसी इण्टर कॉलेज पर किया गया। जिसमे लगभग 250 से अधिक बच्चों को पुरुस्कृत तथा सम्मानित किया गया। नगर के सभी विद्यालयों तथा उनके अध्यापकों को भी उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष डॉo सुनीता भारद्वाज, मुख्य अथिति सुरेन्द्र शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि चैयरमैन अंजना सिंघल, विशिष्ट अतिथि खुर्जा नगर कोतवाल प्रभारी राजपाल सिंह तोमर, डॉo डीपी सिंह, जोगेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल सराफ, एनके मित्तल, जगदीश गुम्बर, अजीत चौधरी, मुकेश चौधरी तथा ऑनस्ट क्लब खुरजा के महानिदेशक एमके अरोरा, महासचिव सुधीर भारद्वाज, वरिष्ठ सदस्य अजमेर सिंह वालिया, अध्यक्ष केसी गौड, सचिव केके मित्तल, राजीव वार्ष्णेय, नितिन सिंघल, भुवनेश उपाध्याय, राजेश अग्रवाल, अतुल गोविल, शेखर वर्मा, दिव्य मोहन अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, विजय गर्ग, दीपक अग्रवाल, मनीष गुप्ता, कुलदीप गोयल, नीरज अग्रवाल, विनीत कुमार आर्य, मनोज सिंघल, हितेश अग्रवाल, आशीष गुप्ता विकास वर्मा, विकास सोनी विशाल पोद्दार आदि सदस्य उपस्थित रहे।
![]()
