खुर्जा। ।भारत पुष्प। थाना अरनियां क्षेत्र में इस समय चोरों का आतंक फैला हुआ है। चोरों द्वारा आये दिन ग्रामीणों की विधुत मोटर चोरी कर रहे हैं। इसी से त्रस्त ग्रामीणों ने थाना अरनियां पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम नगलिया उदयभान में रविवार की रात्रि में सुरेंद्र सिंह पुन्नपाल भानुप्रताप कृपाल सिंह अमीचंद व गौरव की विधुत मोटर चोरी कर ली गई है। ग्रामीणों का कहना है कि थाना अरनियां पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई चोरों के प्रति नहीं की जा रही है। जिसके चलते आए दिन चोरी की घटनायें हो रही हैं।
![]()
