–प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा

–पीडितों ने जेल भरो आंदोलन का लगाया नारा

खुर्जा। ।भारत पुष्प। ज्ञात हो कुछ वर्षों में अनेक कंपनियों द्वारा अपने कार्यालय खोलकर लोगों को उनके धन पर अधिक ब्याज आदि देने का लालच दिया गया। जिसके भवंरजाल में फंसकर अनेक निवेशक व एजेंट इस चाल में फंस गये और गरीब लोगों का पैसा डूब गया। जिसे लेकर जगह–जगह हो हल्ला होना शुरू हो गया। ऐसे ही पीडितों द्वारा रविवार को कोतवाली खुरजा नगर पर पहुंचकर जमकर जेल भरो आंदोलन का नारा लगाया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान ठगी पीडित जमाकर्ता ने बताया कि सरकार ने लोगों की परेशानी को देखते हुए वर्ष 2019 में ठगी पीडितों को उनकी जमा राशि के भुगतान की गारंटी देते हुए अनियमित जमा योनाएं पाबंदी अधिनियम बनाया। जिसे आवेदकों को 180 दिन में जमाराशि का दो से तीन गुना भुगतान करने का वचन दिया। पीडितों का कहना था कि 2019 के बाद से अभी तक पीडितों को उनका कोई पैसा नहीं दिया गया। अधिनियम भ्रष्ट अधिकारियों व सरकारी मशीनरी में फंसकर रह गया है। पीडितों का कहना था कि कुछ परिवार तो ऐसे हैं जहां भूखों मरने की नौबत है। परंतु इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है और पीडितों को उनकी जमाराशि वापस नहीं दिलायी जा रही है। इस दौरान बच्चू सिंह’ रवि कुमार विजय सुरज्ञान सिंह दिनेश कुमार नवाब सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *