– कार्यकर्ताओं के साथ मैदान के उतरे पदाधिकारी

– गांव गांव जाकर लोगों को दिलाई सदस्यता

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पदाधिकारी ने ताकत झोंक दी है। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों ने गांव गांव जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव भटोला, मिल्क, करिरा, धतूरी सलेमपुर, महमूदपुर, खंडवाया, शिकारपुर नगर में कई हजार लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। शिकारपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनिक के आवास पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि, नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी ने संयुक्त रूप से शिकारपुर नगर के सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी एकजुट होकर गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इस दौरान ज़िला महामंत्री संजय चौधरी, मण्डल अध्यक्ष चंद्रपाल, विकास गर्ग, प्रदीप शर्मा, सुभाष ठाकुर, शक्ति सिंह, राजेंद्र लोधी, राधा सिरोही, पंकज शर्मा, प्रशांत, विश्वास, गौरव वशिष्ठ शिवम् चौधरी, सेंकी त्यागी आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *