अनूपशहर। ।भारत पुष्प। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन द्वारा विगत वर्ष में किये गए सैकड़ों अज्ञात/ लावारिस मृतकों की आत्म शान्ति हेतु गंगा घाट पर दीप दान कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि पूरे जिले में अज्ञात व लावारिस अवस्था मे मिलने वाले शवों की शिनाख्त नहीं हो पाने पर पुलिस की सूचना के आधार पर संस्था के कार्यकर्ता ही उनका विधिवत अन्तिम संस्कार करते हैं। इसके उपरांत प्रतिमाह सभी का गंगा में अस्थि विसर्जन एवं कार्तिक पूर्णिमा पर हर साल उनकी पुण्य स्मृति में दीप दान कार्यक्रम किया जाता है। इसी प्रकार इस वर्ष भी अनूपशहर के गंगा घाट पर एकत्रित हुए राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने श्री रामचरित मानस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पुरोहित सौरभ गौड़ के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 251 दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित किये। सभी ने ऐसे अज्ञात मृतकों की आत्म शान्ति के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस पुण्य कार्य में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, सौरभ गौड़ डॉ. एस कुमार, अखण्ड प्रताप सिंह, देवेश शर्मा, उमा शंकर, पुनीत कुमार माहुर, गिरधर चौधरी, अरुण राजपूत, हेमन्त कुमार आदि सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *