बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के कार्यकर्ताओं ने अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा नगर में आयोजित विशाल शोभा यात्रा में सम्मिलित मातृ शक्ति का स्वस्ति वाचन के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया। गायत्री परिवार के चार दिवसीय समारोह के प्रथम दिन शनिवार को विशाल शोभायात्रा कलश होटल से प्रारम्भ होकर शहीद चौक, काला आम चौराहा, मोती बाग, डिप्टी गंज, अम्बर सिनेमा रोड, अम्बेडकर चौक, अंसारी रोड, रोडवेज बस स्टैंड, डीएवी फ्लाई ओवर से होती हुई गायत्री संस्कार पीठ पर सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश एवं सत साहित्य सिर पर धारण कर सम्मिलित हुईं। राष्ट्र चेतना मिशन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर स्वस्ति वाचन, जयघोष और पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया। नगर पालिका चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल, राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह, गायत्री परिवार के जिला संयोजक कुलदीप मित्तल, घनेन्द्र शर्मा, मोहन सैनी, निशान्त जादौन, अरुण राजपूत, गिरधर चौधरी, केशव शर्मा, राजीव शर्मा आदि सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *