खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने जनपद बुलंदशहर खुर्जा देहात के परम मिल्क फैक्टरी पर दिया धरना जिसमें केमिकल के पानी से हो रहे प्रदूषण, फैक्ट्री से राख उड़ कर जनता की आंखों में गिरने से खराब होने, परम के पनीर, मट्ठा, घी, रसगुल्लो, आदि की जांच कराने की मांग को लेकर सैकड़ो पदाधिकारीयों ने धरना दिया। इस दौरान कहा गया कि परम फैक्ट्री के पनीर व घी खाने से लोग बीमार हो रहे हैं। सैंपल लेकर इसकी जांच कराई जाए और तथा जो दूधिया दूध देते चले आ रहे हैं उनका दूध पूर्व की भांति ही लिया जाए। जिसमें जिला अध्यक्ष सुनील लोधी, जिला अध्यक्ष युवा ललित तोमर, डा सुनील भाटी, पनवेश्वरी चौधरी, पिंटू राघव, संजीव शर्मा, विष्णु दत्त त्यागी, ऋषि प्रताप, बंटी सिंह, दुष्यंत ठाकुर, निर्देश चौहान, आशु ठाकुर, दिनेश रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
![]()
