किसानों को योजना के बारे में दी विस्तार से जानकारी


शिकारपुर : ।भारत पुष्प। सोमवार को तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 17 प्रभावित परिवारों को चैक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि का ऑनलाइन अंतरण लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जा चुका है। कार्यक्रम में शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने मौजूदगी ने प्रभावित परिवारों को चैक वितरित किए गए। शिकारपुर तहसील सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत प्रभावित परिवारों को चैक का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, एसडीएम दीपक कुमार पाल, तहसीलदार गौरव विश्नोई ने संयुक्त रूप से परिजनों को चैक वितरण किए गए। मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत सहायता राशि उनके बैंक खातों में सीधे भेजी गई है। यह योजना प्रदेश सरकार की किसान हितैषी सोच और जनकल्याण की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है, जिसके माध्यम से कृषक परिवारों को आकस्मिक दुर्घटनाओं के समय तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। विधायक अनिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत कृषक की मृत्यु अथवा दिव्यांगता पर 1.25 लाख रूपये से 05 लाख रूपये तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसान, बटाईदार, श्रमिक को सर्पदंश मृत्यु होने पर भी आश्रितों को 05 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जबकि नदी में डूबने पर  04 लाख रुपए की सहायत प्रदान की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *