-नगर पालिका ने अवैध पेंठ पर चलाया चाबुक
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर मे जो पैठ बाजार लगाया जाता था उस पैठ को लगभग 5-6 पूर्व उ0प्र0 सरकार द्वारा जेवर रोड़ के गांव मुकुंदगढी में स्थानांतरित करा दिया था तभी से वही पर पेंठ लगनी शुरू हो गयी मगर कुछ हठधर्मी दंबग व्यापारियों ने अपनी मनमानी कर वही पुराने जगह पर अवैध रूप से पेंठ लगानी शुरु कर दी और इस अवैध पेंठ को हटवाने के लिए नगर पालिका व तहसील प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ अनेको बार जोर लगाये और कुछ लोगो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया मगर इन पेंठ व्यापारियों ने भी तहसील प्रशासन से हार नही मानी वही पर अवैध पेंठ लगाते रहे। उसी अवैध पेंठ को हटवाने के लिए आज नगर पालिका अध्यक्ष डा0 प्रदीप दीक्षित चुनौती देते हुए पालिका कर्मियों को अवैध पैठ बाजार मे उतार दिया। जब नगर पालिका कर्मियों ने वांउसरों की मदद से उस अवैध पेंठ को हटवाने लगे तो कुछ व्यापारी अपनी दबंगई दिखाते हुए नोक-झोंक करने लगे मगर कुछ व्यापारियों का सामान जैसे- पटरा, स्टूल, बोर्ड आदि को उठा लिया और कुछ व्यापारियों ने तो टीम के आने से पहले अपना सामान छुपा लिया क्योकि उनको पहले से ही इस अतिक्रमण हटाओ अभियान की भनक लग गई थी। पालिका की इस कार्रवाई को देखकर थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया मगर जैसे ही टीम आगे को गयी वैसे ही उन बेखौफ निडर व्यापारीयों ने नगर पालिका प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए पुनः अपनी दुकानें सजानी शुरु कर दी। इस प्रकार नगर पालिका प्रशासन आगे से अतिक्रमण हटवाते गये और पीछे से पुनः दुकानें लगाते गये। सफाई इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया की नगर सिकंदराबाद में अवैध पेंठ बाजार व अन्य जगह पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर 2 ट्रॉली सामान जब्त किया गया और 8 हजार रुपए शमन शुल्क यानी जुर्माना वसूला गया हें और बताया की यह अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जायेगा। नगर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित ने बताया की नगर के नालों व नालियों पर किये गए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को अतिक्रमणकारी खुद हटा लें वर्ना नगर पालिका प्रशासन ऐसे अतिक्रमण को ध्वस्त करायेगा और नगर पालिका प्रशासन का जो भी हर्जा-खर्चा होगा वो भी अतिक्रमणकारियों से ही वसूला जायेगा।
![]()
