सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नियमित योग करने से रोगी निरोगी हो जाता हे। इस योग को हमारे ॠषि मुनि व देवी देवता भी करते थे। योग के करने से भक्ति कर मुक्ति भी होती हे। यह योग क्रिया मध्यकाल मे लुप्त सी होती नजर आ रही थी इसी योग को स्कूलों में बच्चों को भी सिखाया जाता था। अब भाजपा सरकार के नेतृत्व मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2011 मे योग का नाम अतंरराष्ट्रीय योग दिवस का नाम दे दिया। तभी से अतंरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाने लगा। उसी क्रम मे शनिवार को पूरे भारत देश में योग दिवस मनाया गया। जिसमें तहसील प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन एंव ब्लाक ने नगर के अन्य संगठनों भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के सहयोग से अतंरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथी क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह विशिष्ट अतिथी नगर पालिका अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप दीक्षित नगर एसडीएम संतोष कुमार जगराम, सचिन शर्मा, वीएस सक्सैना, एपी गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और उसके बाद योग गुरु तहसील प्रभारी ललित शर्मा, साधना शर्मा व कविता गोयल, सुरेंद्र शौरभ ने योगाभ्यास कराते हुए योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर तहसील प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन एंव ब्लाक के पदाधिकारीयो के अलावा नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *